हेल्पिंगहैंड फाउंडेशन एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है जिसकी स्थापना अक्टूबर 2024 में मानवता की सेवा के गहरे संकल्प से की गई थी। इसकी स्थापना श्री वैभव श्रीवास्तव और उनके समान सोच रखने वाले साथियों द्वारा की गई थी। श्री वैभव एक समर्पित स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ और एमबीए स्नातक हैं।
Know More
हेल्पिंगहैंड फाउंडेशन ने बांटे स्वास्थ्य वर्धक किट्स
मकर संक्रांति पर हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा मोढ़िला झोपड़पट्टी के नन्हे बच्चों एवं विश्वकर्मा मंदिर, जलाली पट्टी क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच पौष्टिक आहार पैकेट का नि:शुल्क वितरण किया गया। इन पैकेटों में बच्चों के स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए मक्के के फ्लेक्स, सोयाबीन, दलिया, जैम, प्रोटीन युक्त पोषण सामग्री प्रदान की गई।